एक किलो अफीम पकड़ी
केंद्रीयनारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने ट्रावेल्स बस की चेकिंग के दौरान दिल्ली के एक यात्री के कब्जे से एक किलो अफीम बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।
ब्यूरो की आसूचना प्रकोष्ठ टीम ने शनिवार रात लगभग 10 बजे भीलवाड़ा फोरलेन मार्ग पर गंगरार टोल नाके पर नियमित चेकिंग के दौरान ट्रावेल्स बस को रुकवाया। इसमें सवार नई दिल्ली के जाफरपुर थानांतर्गत ढांसा गांव निवासी जयभगवान पुत्र दुलीचंद जाट की तलाशी ली। उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर अफीम मध्यप्रदेश के मंदसौर-रतलाम क्षेत्र से लाने की बात सामने आई है।