पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हस्तशिल्प मेले में अंतिम दिन उमड़ी भीड़

हस्तशिल्प मेले में अंतिम दिन उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | ग्रामीणहाट में मेवाड़ हस्तशिल्प मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं।

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़

जिलाउद्योग केंद्र की ओर से कीरखेडा स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित मेवाड़ हस्तशिल्प मेले का समापन रविवार को हुआ। मेले में अंतिम दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अरुणा शर्मा ने बताया कि मेवाड़ हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी मेले का रविवार रात को समापन हो गया। मेले में कुल 11.50 लाख की बिक्री हुई। जिला परिषद सीईओ लक्ष्मीकांत बालोत, पुलिस उपाधीक्षक कानसिंह भाटी के अलावा हिन्दुस्तान जिंक के अधिकारी महिला क्लब पदाधिकारी भी पहुंचीं। रविवार का अवकाश होने के कारण मेले में दिनभर लोगों की भीड़ रही। समापन पर स्थानीय, पड़ोसी जिलों सहित अन्य राज्यों से आए हस्तशिल्पियों को प्रमाणपत्र दिए गए।