भजनों की प्रस्तुति दी
रेलवेकाॅलोनी स्थित अंबा माता मंदिर में दो दिवसीय पाटोत्सव उप स्टेशन प्रबंधक केआर मीणा के मुख्य आतिथ्य, वेस्टर्न रेलवे वर्क्स यूनियन के सेक्रेट्री सचिव एसके शर्मा, महेंद्र जोशी, डा. महावीर सक्सेना के विशिष्ट आतिथ्य में एवं सारस्वत समाज अध्यक्ष योगेश सारस्वत की अध्यक्षता में जय माता दी संकीर्तन मंडल द्वारा संपन्न हुआ। घेवर चंद्र सारस्वत, मधु छाबड़ा, अर्पिता छाबड़ा, त्रिलोक छाबड़ा, प्रियांशी छाबड़ा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।