एकत्व में सदभाव
चित्तौड़गढ़ | निरंकारीमिशन के स्थानीय संयोजक भोलाराम मल्होत्रा ने कहा कि एकत्व में सदभाव संभव है। यह विचार उन्होंने रविवार को मीरा हॉल में साप्ताहिक सत्संग में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें सबका भला सोचना चाहिए तब ही हमारा जीवन सार्थक बनेगा। काजोल, देविका अर्जुन, धीरज पारेता, कंचन, धनसुखलाल, अनंत, शशांक, मौजूद थे।