पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योगाथन चैलेंज आज सैनिक स्कूल में

योगाथन चैलेंज आज सैनिक स्कूल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | आर्टऑफ़ लिविंग सैनिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में योगाथन चैलेंज 2014 का आयोजन सैनिक स्कूल में सोमवार शाम साढ़े चार बजे होगा। इस आयोजन में सैनिक स्कूल के 550 छात्र सूर्य नमस्कार के 108 राउंड करेंगे। आर्ट ऑफ़ लिविंग के जिला संयोजक दीपक भगत ने बताया कि 14 15 दिसंबर को हो रहे राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में पूरे देश में लगभग पैंतीस लाख लोग इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। जिसमें छात्र-छात्राएं सैन्य कर्मी, पुलिस कर्मी सहित अनेक संस्थाएं संगठन शामिल हैं। सैनिक स्कूल के प्राचार्य अजयकुमार ढील कार्यक्रम संयोजक डीके शर्मा ने बताया कि सैनिक स्कूल के छात्र शारीरिक व्यायाम में तो नियमित हैं ही, योग के इस आयोजन में भी आनंद उत्साह से भाग ले रहे हैं। तीन दिन के अभ्यास सत्र में दीपक भगत के नेतृत्व में छात्रों ने उत्साह दिखाया।