- Hindi News
- रेलवे के ब्लॉक ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
रेलवे के ब्लॉक ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
रेलवेप्रशासन द्वारा समपार फाटक बंद कर अंडरब्रिज बनाए जाने के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर-चित्तौडगढ ट्रैक पर हमीरगढ़ के समीप अंडरब्रिज निर्माण के लिए रविवार सुबह चार घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य किया गया। कार्य समय पर नहीं होने से ब्लॉक को पौने चार घंटे और बढ़ाया। इसके कारण इस ट्रैक पर ट्रेनों की संचालन पर प्रभाव पड़ा और दोनों दिशाओं से आने-जाने वाली छह ट्रेनें दो से तीन घंटा देरी से रवाना हुई।
अजमेर-चित्तौडगढ ट्रैक पर हमीरगढ़ में रेलवे प्रशासन द्वारा अंडरब्रिज निर्माण के लिए रविवार अलसुबह खजुराहो-उदयपुर ट्रेन निकलने के बाद ब्लॉक शुरू किया। यहां पर खुदाई के साथ बाक्स लगाने का कार्य किया गया। सुबह नौ बजे तक ब्लॉक था लेकिन कार्य अधिक होने से दोपहर 12.45 तक ब्लॉक चला। इसके कारण चित्तौडगढ अजमेर से आने-जाने वाली चार ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया। जिससे यह ट्रेन दो से तीन घंटा देरी से गंतव्य को रवाना हुई।
ट्रेन संख्या 12991 उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी को एक घंटा चित्तौडगढ स्टेशन पर रोकते हुए सुबह 9.35 बजे रवाना किया। जिसे चित्तौडगढ -भीलवाड़ा के मध्य भी अन्य स्टेशनों पर रोका। इसी तरह रतलाम-अजमेर ट्रेन को भी चंदेरिया सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए चलाया। अजमेर-उदयपुर पैसेंजर ट्रेन दो घंटा देरी से 3.15 बजे चित्तौडगढ पहुंची। पैसेंजर के लेट पहुंचने से उदयपुर मार्ग की ओर छोटे स्टेशन को जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इसी तरह चंदेरिया होकर जाने वाली जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी ढाई घंटे देरी से दोपहर दो बजे चंदेरिया पहुंची।
दोनों इंटरसिटी वापसी में भी हुई लेट
हमीरगढ़में ब्लॉक के कारण सुबह रवाना हुई इंटरसिटी चार घंटे देरी से जयपुर पहुंचीं। वहां आधा घंटा ठहराव के बाद वापस उदयपुर रवाना हुई। इसके कारण यह ट्रेन चित्तौडगढ करीब तीन घंटे देरी से रात 10 बजे पहुंची। इसी तरह जयपुर-उदयपुर वाया चंदेरिया इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से चंदेरिया पहुंचकर उदयपुर रवाना हुई। जो वापसी में भी दो घंटे देरी से शाम साढ़े छह बजे चंदेरिया होते हुए जयपुर रवाना हुई।
खजुराहोएक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई
खजुराहो-उदयपुरएक्सप्रेस रविवार सुबह दो घंटे देरी से पहुंची। आगरा कैंट में प्लेटफार्म पर चल रहे कार्य के कारण इस ट्रेन को आगरा फोर्ट होकर चलाया जा रहा है। इसके कारण यह वापसी