पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेहल्लुम पर निकले ताजिए

चेहल्लुम पर निकले ताजिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैगंबर हजरत मोहम्मद (सअव) के नवासे हजरत इमाम हसन-हुसैन की शहादत के 40 दिन बाद चेहल्लुम पर नगर में ताजिए निकाले गए। शनिवार को सुबह में ताजिए अपने मुकाम से रवाना होकर गांधीचौक पहुंचे। जहां से दोपहर बाद शहर में जुलूस के बाद रात में बेड़च नदी स्थित करबला में ठंडा किया गया।

शहर के लौहार मोहल्ला, किले से तथा इमामबाड़े से ताजिए सुबह 10 बजे रवाना हुए, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए दोपहर में गांधी चौक पहुंचे। यहां मुकाम लगने के बाद लोगों ने जियारत कर मन्नत मांगी तथा दुआ की। शाम को तीनों ताजियों की सलामी के बाद जुलूस ढोल ताशों के साथ रवाना हुआ।

बैंडबाजों पर करबला की शहादत की नात कव्वाली पढ़ते हुए लोग या हुसैन के नारे लगाते चल रहे थे। अखाड़ा कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। रात में गोल प्याऊ चौराहा काजी चलफिर शाह दरगाह के सामने पहुंचने पर सलामी हुई इसके बाद बेड़च नदी तट स्थित कर्बला के लिए रवाना हुए। इस दौरान अंजुमन सदर हाजी अब्दुल गनी शेख, कोषाध्यक्ष शाहिद लौहार, सेक्रेट्री मोहम्मद इरशाद, इकबाल ठेकेदार, करीम खान, हफीज खान, सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम अशरफी, इम्तियाज लौहार, याकूब अशरफी, शकील शेख, आबिद हुसैन, मेहबूब, गफ्फार मास्टर सहित अंजुमन के पदाधिकारी व्यवस्था में तैनात रहे। इधर, एएसपी नारायणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में डीएसपी सिटी कानसिंह भाटी, डीएसपी गंगरार सिद्धांत शर्मा, भदेसर डीएसपी गोपालदास रामावत, निम्बाहेड़ा सदर सीअाई वृद्धिचंद गुर्जर, चंदेरिया सीअाई विजयशंकर शर्मा, चित्तौड़ सदर सीआई दिनेश सुखवाल, गंगरार सीआई ज्ञानेंद्रसिंह, बस्सी थानाधिकारी गजसिंह, ट्रैफिक इंचार्ज सुनील टेलर तैनात रहे।

चित्तौड़गढ़. गांधीचौकमें दो ताजियों की सलामी उपस्थित लोग।

चित्तौड़गढ़. चेहल्लुमपर शनिवार दोपहर निकले ताजियों के गांधी चौक पहुंचने पर जियारत करते लोग।

छीपा मोहल्ला में की गई दस्तारबंदी

चित्तौड़गढ़.चेहल्लुमपर्व पर लौहार मोहल्ला से निकले ताजिए के छीपा मोहल्ला पहुंचने पर डॉ. मोहम्मद यूसुफ छीपा की ओर से शहर कोतवाल (आरपीएस) दलपतसिंह भाटी, पार्षद संदीप शर्मा, शैलेंद्र झंवर, सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम अशरफी, मौलाना युसुफ अशरफी, ताजिए के सदर एहसान मामा, मोहम्मद आजाद लौहार की दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर गुलाम रसूल अशरफी, गुलामनबी चाचा सहित समाज के लोग उपस्थित थे।