पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमेंट खुर्द बुर्द मामले में ट्रक जब्त

सीमेंट खुर्द-बुर्द मामले में ट्रक जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैक्ट्री से सीमेंट के 540 कट्टे भरकर मध्यप्रदेश पहुंचाने के बजाय खुर्द-बुर्द करने के मामले में चंदेरिया पुलिस ने उपयोग में लिया गया टर्बो ट्रक जब्त कर लिया है। आरोपी से खुर्द-बुर्द की गई सीमेंट के बारे में पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच कर रहे चंदेरिया थाने के एसआई अंबालाल ने बताया कि आरोपी प्रहलाद रायका को 15 दिसंबर तक के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में उसकी निशानदेही के बाद चित्तौड़गढ़ में गांधीनगर स्थित मोहरमगरी में खड़े टर्बो ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इसी ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आरोपी प्रहलाद रायका सीमेंट फैक्ट्री से 540 सीमेंट के कट्टे भरकर ले गया था। जब्त करते समय टर्बो ट्रक में पत्थर की पटि्टयां भरी हुई थी। इधर, चुराई गई सीमेंट के 540 कट्टों के बारे में आरोपी प्रहलाद रायका से पूछताछ की जा रही है कि सीमेंट उसने कहां बेची या कहां खाली की? आशंका है कि उसने सीमेंट किसी निर्माण कार्य के ठेकेदार को कम दामों में बेच दी।

चंदेरिया स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिये एक टर्बो ट्रक में 540 कट्टे सीमेंट मध्यप्रदेश के धार भेजी गई थी, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने 18 नवंबर को चंदेरिया थाने में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में ड्राइवर प्रहलाद को गिरफ्तार किया गया था।