पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती की गला घोंटकर हत्या

युवती की गला घोंटकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंभूपुरा थाना क्षेत्र के चौथपुरा मीणाें का कंथारिया गांव के बीच सरसों के खेत में शनिवार दोपहर एक विवाहित युवती की लाश पड़ी मिली। अज्ञात लोगों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस मामले के खुलासे की कवायद में जुट गई है।

शनिवार दोपहर करीब एक बजे चौथपुरा के कन्हैयालाल जटिया के खेत में सरसों की फसल के बीच मीणों का कंथारिया निवासी नारिया (21) पुत्री देवीलाल मीणा की लाश पड़ी मिली। इस पर उसने युवती के परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों शंभूपुरा पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में चौथपुरा मीणों का कंथारिया के ग्रामीणों की भीड़ वहां लग गई।

शंभूपुरा थाना प्रभारी दलपतसिंह राठौड़ मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। भदेसर डीएसपी गोपालदास रामावत भदेसर थाना प्रभारी दलपतसिंह भी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी नारायणसिंह राजपुराेहित ने भी मौका-मुआयना कर दिशा-निर्देश दिए। युवती के गले पर खरोंच के निशान बने हुए थे। इससे किसी रस्सी या मफलर से गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए श्री सांवलियाजी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बताया गया कि नारिया की शादी इसी साल जुलाई में बस्सी के समीप मेघपुरा में रतनलाल मीणा के साथ हुई थी। तीन-चार महीने से वह अपने पीहर में रह रही थी। नारिया के पांच भाई-बहन और हैं। पिता देवीलाल मीणा की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी।

िचत्तौड़गढ़. सरसोंके खेत में मिले विवाहिता के शव के पास जांच करते पुिलसकर्मी।

रिचार्ज करवाने की कहकर निकली थी

नारियाशुक्रवार रात आठ बजे मोबाइल रिचार्ज करवाने की कहकर निकली थी। देर रात तक वह नहीं पहुंची और मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने सोचा कि गांव के बाहर खेत पर बने मकान पर सो गई होगी। सुबह भी नहीं आने पर तलाश शुरू की गई। दोपहर में खेत मालिक द्वारा खेत में पहुंचने पर हत्या का पता चला।

अलग-अलगपहलू पर कर रही पुलिस जांच

पुलिसने प्रारंभिक तौर पर नारिया मीणा की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते होने की आशंका जताई है। बताया गया कि नारिया के पास शुक्रवार रात किसी का फोन अाया था। इसके कुछ देर बाद वह घर से निकली थी। आशंका है कि किसी ने उसे फोन कर बुलाया और वहां विवाद होने पर उसने हत्या कर दी।