- Hindi News
- संदिग्ध मौत का मामला दहेज हत्या में तब्दील
संदिग्ध मौत का मामला दहेज हत्या में तब्दील
कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाशनगर में नौ दिसंबर को हुई आदिवासी युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने युवती के पिता की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
शहर कोतवाल दलपतसिंह भाटी ने बताया कि प्रतापगढ़ के घंटाली थानांतर्गत कांकरवा पाड़ा डूंगलावाणी निवासी कमलाशंकर पुत्र गौतम निनामा की रिपोर्ट पर पुलिस ने बांसवाड़ा के दानपुर थानांतर्गत सेमलखेड़ा निवासी मुकेश पुत्र हुकिया निनामा के खिलाफ 304 बी के तहत मामला दर्ज किया। गौरतलब है कि कमलाशंकर निनामा ने दो दिन पहले एसपी कोतवाली थाना प्रभारी के नाम परिवाद दिया था कि उसकी बेटी संदू उर्फ संतोष को करीब एक साल पहले मुकेश निनामा अन्य भगा ले गए थे। इसकी रिपोर्ट घंटाली थाने में दी थी। 10 दिसंबर को घंटाली थाना प्रभारी ने सूचना दी कि उसकी बेटी की लाश थाने में पड़ी है। जानकारी मिली कि संतोषी के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। लगभग ढाई लाख रुपए के मौताणे पर लाश को उठाया गया।