पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्चियों के जरिये हुआ खाद वितरण

पर्चियों के जरिये हुआ खाद वितरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में शनिवार को भी खाद आपूर्ति में कोई ज्यादा सुधार नहीं हो पाया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर खाद लेने के लिए किसानों को लाइनों में लगना पड़ा। जिला मुख्यालय पर किसानों को खाद वितरण कृषि विभाग द्वारा जारी की गई पर्चियों के माध्यम से किया गया।

शनिवार सुबह सात बजे ही महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित खाद विक्रेता की दुकान पर किसानों की लाइनें लगना शुरू हो गई। हालांकि शनिवार को उन एक हजार किसानों को ही खाद वितरित किया गया, जिन्हें शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से खाद लेने के लिए पर्चियां वितरित की गई थी। पुलिस जाब्ते के अलावा सहायक निदेशक शंकरलाल जाट, सहायक कृषि अधिकारी रमेशचंद आमेटा , रमेश चाष्टा, हेमराज मीणा के निर्देशन में खाद वितरण शांति पूर्ण होता रहा। कृषि अधिकारियों के अनुसार रविवार को खाद की रेक आने की स्थिति में सोमवार को जिला मुख्यालय पर जमाबंदी की नकल देखकर ही खाद वितरण किया जाएगा। खाद की रेक आने पर ग्रामीण क्षेत्र की सहकारी समितियों पर भी सोमवार को खाद पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

भादसोड़ा.क्षेत्रभरमें किसान इन दिनों यूरिया खाद की कमी से परेशान हैं। शनिवार को कस्बे सहित शनि महाराज, घोड़ाखेड़ा, हथियाना सहित अन्य गांवों से किसान परेशान होकर कस्बे के बस स्टैंड पर एकत्रित हो गए। किसानों ने रोष जताते हुए हाइवे पर जाम लगाकर यातायात बंद कर दिया और सरकार से खाद की व्यवस्था में सुधार की मांग करने लगे। हाइवे जाम करने की सूचना पर मौके पर पहुंची भादसोड़ा पुलिस ने आक्रोशित किसानों को समझाया।

भादसोड़ा. हाइवेपर जाम लगाते खाद की कमी से परेशान किसान।