पार्षद जोशी का अभिनंदन
चेहल्लुम पर्व पर स्टेशन क्षेत्र में ताजिया निकाला गया। हैदरी सैफी ग्रुप समाज के लोगों द्वारा जुलूस में पार्षद अशोक जोशी, भाजपा नेता हरीश शर्मा का दस्तारबंदी कर अभिनंदन किया गया। शनिवार सुबह या हुसैन के नारों के साथ ताजिया निकाला गया। मोहल्ले के चौक में ताजिया पहुंचने पर समाज के वरिष्ठजनों ग्रुप के सदस्यों द्वारा पार्षद भाजपा नेता की दस्तारबंदी की गई। पार्षद जोशी ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि वार्ड की हर समस्या का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा। स्टेशन मस्जिद सदर हाजी हबीब चाचा, हाजी अब्दुल वहाब खान, हाजी जाकिर, हुसैन मामा, सत्तार भाई, वहीद, अकरम, सिराज, युनूस खान, सलीम, लियाकत, परवेज, साजिद खान, शाकिर, रूबी, शाहरुख, शकील, कालू, अनवर, शहजाद उपस्थित थे। इधर, दिनभर स्टेशन सहित आसपास के मोहल्लों से सभी धर्मों के लोगों ने यहां पहुंचकर ताजिए की जियारत की तथा मन्नत मांगी। शाम को ताजिए को मुख्य जुलूस में शामिल कर करबला में ठंडा किया गया।
चित्तौड़गढ़. पार्षदजोशी का अभिनंदन करते मुस्लिम समाज के लोग।