पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने काला दिवस मनाकर प्रदर्शन किया

कांग्रेस ने काला दिवस मनाकर प्रदर्शन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल बताते हुए जिला कांग्रेस ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। धरने में कांग्रेस नेताओं राज्य की वसुंधराराजे सरकार के कार्यकाल को आम जन किसानों के लिए पूरी तरह विफल बताते हुए पंचायतराज चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया।

पीसीसी के निर्देशानुसार शनिवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों का धरना शुरू हुआ। मुख्य अतिथि बड़ीसादड़ी के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य की वसुंधराराजे सरकार के पास एक साल में बताने के लिए कुछ नहीं है। चुनाव से पहले भाजपा नेताओं और वसुंधराराजे ने बडी-बडी बाते कर जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि उन पर भाजपा सरकार झूठे मुकदमे दर्ज करने में जुटी हुई है। कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना को भी टारगेट बनाया जा रहा है। अब गांव की जनता को इस सरकार को पंचायत चुनवा में सबक सिखाना होगा।

जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज के समय में किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी का दर्द ये सरकार नहीं समझ रही है। सीएम वसुंधराराजे ने परिवर्तन यात्रा के दौरान बडी-बडी बाते कीं लेकिन, राज आने के बाद वायदों को भूल गई। उन्होंने कहा कि जिले में किसान यूरिया खाद के लिए भटक रहा है। लेकिन जिले के सांसद, विधायक, प्रधान, जिला प्रमुख कोई भी किसानों के बीच पहुंच कर उनकी पीड़ा नहीं सुन रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता को सरकार की विफलताएं बताते हुए पंचायतराज चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करे।

पूर्व उपजिला प्रमुख जनक सिंह, जिला महामंत्री प्रमोद सिसोदिया, नारायण गुर्जर, प्रधान गोपाल आंजना, हनुमंतसिंह बोहेड़ा, पूर्व प्रधान गोविंदसिंह, शक्तिसिंह, सैयद दौलत अली, पृथ्वीराज जाट, बिरदीचंद मोची, ब्लाक अध्यक्ष सूरजमल पाटीदार, अभय मेहता, हंसराज जाट, दिनेश चाष्टा, ललित बैरागी, भंवरलाल धाकड़, नीतूकंवर भाटी, प्रवक्ता रणजीत लोठ, युकां के लोकसभा अध्यक्ष आनंदीराम खटीक, उदयलाल चौधरी, बद्री जाट जगपुरा, देवीलाल धाकड़, रोशन मेवाड़ी, लालसिंह, पार्षद गोविंद शर्मा, विक्रम जाट, राम नरेश गाडरी, उमेश आगाल, भैरूलाल चौधरी ने विचार रखे। संचालन सुमंत सुहालका ने किया।

चित्तौड़गढ़. धरनेको संबोधित करते जिलाध्यक्ष शर्मा उ