- Hindi News
- एकल में कैलाश, समूह गान में गायत्री प्रथम
एकल में कैलाश, समूह गान में गायत्री प्रथम
चित्तौड़गढ़. रवींद्रनाथटैगोर कॉलेज ऑफ बीएड द्वारा कॉलेज प्राचार्य डा. श्याम सिंह मंडलिया की अध्यक्षता में एकल एवं समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एकल गीत प्रतियोगिता में प्रथम कैलाश धाकड़, द्वितीय तृप्ति पोरवाल, तृतीय मोहनलाल, प्रेमलता सुखवाल तथा समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम गायत्री रतना ग्रुप, द्वितीय प्रकाश एवं भगवती लाल, तृतीय सत्यनारायण एवं राहुल ग्रुप रहा। कार्यक्रम के प्रभारी व्याख्याता मनीष कुमार सोनी, प्रतियोगिता के निर्णायक व्याख्याता सांवरमल जाट अंजु माथुर थीं। संचालन मनीष धाकड़ तथा निशा भाटी ने किया।