- Hindi News
- भाजपा के पूर्व पार्षद ने खरीदी थी सीमेंट
भाजपा के पूर्व पार्षद ने खरीदी थी सीमेंट
चंदेरियापुलिस ने टर्बो ट्रक में भरी 540 कट्टे सीमेंट को खुर्द-बुर्द करने के मामले में चोरी की सीमेंट खरीदने के आरोप में भाजपा के नगर मंत्री पूर्व पार्षद के पति सावन छीपा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी छीपा ने सीमेंट कम दामों में खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
चंदेरिया सीअाई विजयशंकर शर्मा ने बताया कि जांच अधिकारी एसआई अंबालाल ने पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी टर्बो ट्रक के ड्राइवर प्रहलाद रायका से पूछताछ की तो उसने बताया कि बिरला सीमेंट फैक्ट्री से तीन नवंबर को 540 कट्टे सीमेंट भरने के बाद उसने सीमेंट गांधीनगर निवासी सावन छीपा के हवाले कर दी थी। आरोपी सावन छीपा सीमेंट लेने के लिए बिरला सीमेंट फैक्ट्री के गेट पर पहुंच गया था। उसने इसके बदले 90 हजार रुपए ड्राइवर को दिए थे। बताया गया कि छीपा निर्माण कार्य के ठेके भी लेता है। संभवतया उसने इसी के लिए इतनी मात्रा में सीमेंट खरीदी। पुलिस ने सावन छीपा को सीमेंट खुर्द-बुर्द करने का षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यहहै मामला
तीननवंबर को चंदेरिया स्थित सीमेंट फैक्ट्री से मप्र धार के लिए सीमेंट के 540 कट्टे ट्रांसपोर्ट के जरिये भेजे गए थे। आरोपी टर्बो ट्रक ड्राइवर प्रहलाद रायका ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सीमेंट भरा। 18 नवंबर को ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रहलाद रायका को गिरफ्तार कर जांच की तो ट्रक पर लगाई गई नंबर प्लेट के नंबर उदयपुर के एक लोडिंग टैंपो के निकले थे।
गिरफ्तारी पर होगी सीमेंट की बरामदगी
पुलिसके अनुसार सीमेंट फैक्ट्री से टर्बो ट्रक निकलने के बाद सीमेंट सावन छीपा के हवाले कर दी। अब यह जानकारी नहीं मिल पाई कि सीमेंट किसी निर्माण कार्य में लगा दी गई, किसी अन्य को बेच दी गई या कहीं खाली करवा दी गई। इसका खुलासा सीमेंट की बरामदगी आरोपी सावन छीपा की गिरफ्तारी हाेने के बाद ही हो पाएगी।
बाजारमूल्य से आधे में खरीदी थी सीमेंट
बतायागया कि सीमेंट फैक्ट्री से रवाना हुई 540 कट्टे सीमेंट का बिल के अनुसार मूल्य एक लाख 10 हजार 376 रुपए थे। इसमें टैक्स आदि मिलाकर सीमेंट का बाजार मूल्य एक लाख 68 हजार रुपए होता था। इस तरह से आरोपी छीपा ने रुपए बचाने के लिए बाजार मूल्य से लगभग आधी दर 90 हजार में सीमेंट खरीदी।