विकास प्रदर्शनी का उदघाटन आज
राज्यसरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का उदघाटन सोमवार सुबह 11.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गार्डन में कलेक्टर वेदप्रकाश करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में 15 से 17 दिसंबर तक चलने वाली इस विकास प्रदर्शनी में विभागीय उपलब्धियों को रंगीन छायाचित्रों के माध्यम से गत एक वर्ष में राजस्थान तथा चित्तौडगढ जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों को दर्शाया जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित गार्डन में रविवार तैयारियां की गई। प्रदर्शनी के उदघाटन के बाद सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी कलेक्टर वेदप्रकाश करेंगे।