पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट से युवक की मौत

करंट से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणेशपुरागांव में खेत पर बनी झोंपड़ी में लगी आग को बुझाने पहुंचे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाया गया।

पुलिस के अनुसार आंवलहेड़ा पंचायत के गणेशपुरा गांव में किशनलाल धाकड़ के कुएं पर बनी घास-फूस की झोंपड़ी में बिजली लाइन फाल्ट होने से आग लग गई। हैंडपंप पर नहाने गए जगदीश शर्मा ने आग लगने की जानकारी किशनलाल धाकड़ के बेटे शंकरलाल को दी। इस पर शंकरलाल धाकड़ (23) खेत पर झोंपड़ी की आग बुझाने गया। वहां तार में रहे करंट से शंकरलाल बुरी तरह झुलस गया। उसे बेगूं अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। बेगूं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

इधर, गणेशपुरा में इस घटना में शंकरलाल धाकड़ की मौत की सूचना मिली तो शोक की लहर छा गई। बताया गया कि शंकर किशनलाल धाकड़ का इकलौता बेटा था। शंकर कुछ दिन पहले चित्तौड़गढ़ कृषि विभाग में नौकरी लगा था। शनिवार शाम को ही वह अपने गांव गणेशपुरा आया था।