पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंचों के आरक्षण का फैसला आज कल

सरपंचों के आरक्षण का फैसला आज कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेमाह प्रस्तावित पंचायतीराज चुनाव के तहत जिले की 290 ग्राम पंचायतों में किस वर्ग का व्यक्ति सरपंच चुनाव लड़ सकेगा, इसका फैसला सोमवार मंगलवार को निकाली जाने वाली लॉटरी से होगा।

जिला निर्वाचन विभाग की ओर से पंचायतीराज चुनाव में आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया के दूसरे चरण में सोमवार को ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच पद के लिए आरक्षण लॉटरी से तय करने का कार्य शुरू होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि जिले में 290 ग्राम पंचायतों 3040 वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी 15 16 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर निकाली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रौनक बैरागी ने बताया कि सरपंच वार्डपंचों के आरक्षण की लॉटरी दो दिन तक निकलेगी।

पहले दिन सोमवार को सात और दूसरे दिन मंगलवार को चार पंस क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्डपंचों के पदों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया होगी। इधर रविवार को जिला निर्वाचन विभाग लॉटरी की तैयारियों में जुटा रहा।

जिले की 11 पंचायत समितियों के प्रधान सहित 173 पंस सदस्यों, 25 जिला परिषद सदस्यों का वार्ड आरक्षण तय होने के बाद अब पंचायतराज के जनप्रतिनिधियों की नजर जिला प्रमुख के लिए निकलने वाली लॉटरी प्रक्रिया पर टिकी हुई है। जिला प्रमुख के लिए लॉटरी आगामी दिनों में जयपुर में निकलेगी। इधर प्रधान के लिए आरक्षण तय होने के बाद दावेदार क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।

जिला प्रमुख की लॉटरी पर नजर

आज सात पंचायत समितियों के सरपंचों की लाटरी

समय स्थान पंचायत समिति

सुबहदस बजे डीआरडीए हॉल में कपासन, भूपालसागर

सुबह दस बजे जिला परिषद सभागार में बड़ीसादड़ी

सुबह दस बजे जनसंपर्क समाधान केंद्र कलेक्ट्रेट में भैंसरोडगढ़

दोपहर दो बजे डीआरडीए हॉल में राशमी

दोपहर दो बजे जिला परिषद सभागार में डूंगला

दोपहर दो बजे वीसी हॉल कलेक्ट्रेट में बेगूं