चित्तौड़गढ़ | जिले में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव के दो केस और मिले हैं। इसमें शहर की एक महिला एवं निंबाहेड़ा क्षेत्र के साकरिया गांव की बालिका शामिल है।
सीएमएचओ डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रतापनगर निवासी 55 वर्षीय महिला में बुधवार को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने की पुष्टि होने पर क्षेत्र का सर्वे कराया। अब तक जिले में 26 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव केस मिल चुके हैं। इसमें से 18 का समय पर उपचार होने से वो स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
निम्बाहेड़ा| साकरियागांव की बालिका का उदयपुर में इलाज चल रहा है। बीसीएमओ डॉ. मंसूर खान ने बताया कि संबंधित रोगी के परिजनों को टेमी फ्लू की गोलियां दी गई। एसडीएम हेमेंद्र नागर ने बताया कि शुक्रवार को विशेष टीम साकरिया सहित आस-पास में सर्वे करेगी।