पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे अमानती घर से हो गया सामान चोरी

रेलवे अमानती घर से हो गया सामान चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | रेलवे के अमानती घर में रखा एक यात्री का लेपटॉप सहित बेग में रखा सामान चोरी हो गया। गुरुवार को निरीक्षण पर आए डीआरएम के समक्ष इस तरह की शिकायत मिलने पर इसे रिकार्ड में दर्ज किया गया। जीआरपी में भी रिपोर्ट दर्ज की गई।

बुधवार शाम बैतूल जिले के जोड़तियां गांव से परिवार के साथ दुर्ग भ्रमण पर आए विनय अवस्थी ने गेट नंबर दो की टिकट विंडो पर बने अमानती घर में चार बेग रखकर रसीद प्राप्त की। रात नौ बजे अजमेर-हैदराबाद ट्रेन से वापस गंतव्य को जाने के लिए सामान प्राप्त किया तो इनमें से एक बेग गायब मिला। संबंधित बुकिंग कर्मी से शिकायत की।

शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज करवाने डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंचा, लेकिन तब तक ट्रेन रवानगी का समय होने से वह परिवार को रतलाम तक छोड़ने चला गया। गुरुवार सुबह जिस ट्रेन से डीआरएम यहां आई, उसी से विनय भी यहां पहुंचा।
उसने निरीक्षण के दौरान डीआरएम को शिकायत की। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और शिकायत दर्ज करवाई। यात्री ने जीआरएम थाने में भी रिपोर्ट दी। गायब हुए बेग में लैपटॉप अन्य सामान चोरी होना बताया गया। जीआरपी पुलिस ने रिपोर्ट लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसीएम ने लगाई फटकार

अमानती घर से सामान चोरी होने की शिकायत पर रतलाम मंडल से आए दोनों एसीएम संबंधित टिकट विंडो पर पहुंचे। निरीक्षण में अव्यवस्था मिलने पर एसीएम झाला किरण खाड़े ने बुकिंग कार्यालय के इंचार्ज को बुलाया तथा फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए।