चित्तौड़गढ़। संबलन अभियान के दूसरे चरण के दूसरे दिन गुरुवार को जिले के 67 स्कूलों का 67 अधिकारियों ने निरीक्षण कर शैक्षणिक स्तर का फीडबैक लिया।
कई अधिकारी पूरे दिन भी स्कूल में रुके तो कई अधिकारियों ने एक-दो घंटे कक्षाओं में जाकर बच्चों का ज्ञान परखा। एसडीएम उत्तम सिंह शेखावत ने रामवि दुर्ग बच्चों प्रश्न पूछे। संस्था प्रधान जगदीश दशोरा ने गतिविधियों की जानकारी दी।
बीईईओ युसुफ मोहम्मद भी मौजूद थे। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद जयपुर की नीलम उपाध्याय ने राउप्रावि रामपुरिया एवं एसआईईआरटी उदयपुर की रचना द्विवेदी ने चिकारड़ा स्कूल का निरीक्षण कर गुणात्मक स्तर को सुधारने के निर्देश दिए। डीईईओ नर्बदा भांबी ने बाउमावि सिंहपुर में कक्षा तीन एवं पांचवीं में हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषय की पाठ्यपुस्तकों में से प्रश्न पूछे तथा सामान्य ज्ञान की जानकारी ली।
एडीईओ राजेंद्र शर्मा ने भी स्कूल का निरीक्षण किया। बुधवार को बीईईओ युसुफ मोहम्मद ने एकलिंगपुरा स्कूल का निरीक्षण किया।
निम्बाहेड़ा| राउमाविबाड़ी का एसडीएम हेमेन्द्र नागर ने कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाए जाने पर संबंधित विषय अध्यापक को हिदायत दी। शैक्षिक स्तर को सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम नागर ने कक्षा 10 एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके बौद्धिक एवं शैक्षिक स्तर की जांची।
चित्तौड़गढ़ | राबाउप्राविदुर्ग में बच्चों का शैक्षणिक ज्ञान परखते हुए कलेक्टर वेदप्रकाश।
कलेक्टर पहुंचे पहली दूसरी क्लास में
चित्तौडग़ढ़.संबलन अभियान के तहत कलेक्टर वेद प्रकाश गुरुवार दोपहर राबाउप्रावि दुर्ग में पहुंचे। उन्होंने पहली दूसरी क्लास के बच्चों का हिंदी ज्ञान परखा। अधिकांश बच्चे सही उच्चारण नहीं कर पाए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए स्तर को सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यहां 61 बच्चों पर छह शिक्षक लगे होने के बाद भी स्तर कमजोर होना आश्चर्य की बात है। कलेक्टर ने बोर्ड पर फादर और सर की स्पेलिंग लिखकर बच्चों का अंग्रेजी ज्ञान भी परखा।