पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंपर चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

डंपर चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | डंपर चोरी के मामले में गुरुवार को सदर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सीआई वृद्धिचंद गुर्जर ने बताया कि 10 अक्टूबर 2014 को भावलिया निवासी कैलाश पुत्र भगवतीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अनुसार मांगरोल में उसके ड्राइवर गोपाल गायरी के घर के बाहर खड़ा हुआ डंपर चोरी हो गया।
इस पर एएसआई रईस मोहम्मद, कांस्टेबल प्रमोद चौधरी रामचंद्र की टीम ने जांच के बाद भीलवाड़ा जिले के काराेई थाना गाडरमाला निवासी नानालाल पुत्र प्यारचंद जाट एवं शंभूपुरा थाना क्षेत्र के गांव मीणों का कंथारिया निवासी पिंटू पुत्र अवंतीलाल जायसवाल को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया। दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।