चित्तौड़गढ़ | पश्चिम रेलवे जीएम के प्रस्तावित निरीक्षण को देखते हुए गुरुवार को रतलाम डीआरएम एल वैकंटरामन ने यहां तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
डीआरएम विशेष सेलून से उतरकर प्लेटफार्म एक से सीधे लोको लॉबी पहुंची। लॉबी के सामने प्लेटफार्म एक पर रखी गार्ड लाेको की पेटियोंं को स्टैंड बनवाकर रखने को कहा। गेट नंबर दो पर त्री प्रतिक्षालय में कुर्सियां लगवाने पर चर्चा की।
यहां से सीधे स्टेशन के बाहर स्टीम इंजन की तैयारियों को देखा। इसके बाद कार से रेलवे कॉलोनी पहुंचकर नवनिर्मित कम्यूनिटी हॉल रनिंग रूम का अवलोकन किया। इस दौरान सीनियर डीओएम सुहानी मिश्रा, सीनियर डीसीएम दिब्बांजन रॉय, एसीएम नीलादेवी झाला, किरण खाड़े, सीनियर डीई पॉवर अंशु माली, स्टेशन प्रबंधक धर्मवीर सिंह, आरपीएफ थानाधिकारी डीसी उपाध्याय, एएमई आनंदकुमार मोटाटकर, सीएमआई एनके जोशी, सीटीआई इंचार्ज दिलीप सागर, प्रधान टिकट परीक्षक एके माथुर, एसएस कार्यालय अधिकारी लक्ष्मीचंद जाखड़, ओमप्रकाश खोईवाल, एसएसई कैरेज केआर भाटी, एसएसई टेलीकॉम एसआर देवनानी, आईओ डब्ल्यू के सूर्यवंशी, एसआई प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल चांदमल चंदेल, सफाई सुपरवाइजर संजय सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सोलर प्लांट की तैयारियों को देखा
जीएम निरीक्षण के दौरान लोकार्पित होने वाले कार्यों को भी डीआरएम ने देखा। प्लेटफार्म एक पर पॉवर हाऊस में सोलर प्लांट लगाने की तैयारियों का अवलोकन कर कमियों को दुरुस्त करने के लिए कहा। डिप्टी एसएस कार्यालय के पास वेटिंग हॉल के नए स्वरूप का भी अवलोकन किया। स्टीम इंजन, कम्युनिटी हॉल का अवलोकन किया। एसएस कार्यालय में लगाए दो कम्प्यूटर के संबंध में जानकारी ली गई।
नहीं सुधरी लाइट की व्यवस्था
स्टेशन पर लाइट व्यवस्था में अभी सुधार नहीं हुआ है। गत दिनों एडीआरएम के निरीक्षण शुरू करने से पहले लाइट बंद हो गई थी। गुरुवार को डीआरएम के निरीक्षण के दौरान भी दो बार बिजली गुल हुई। बताया गया कि जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद अधिकारियों के निरीक्षण करने के समय भी इसे चालू नहीं किया जाता है। जनरेटर शो पीस बना हुआ है।