- Hindi News
- नर्सिंग विद्यार्थियों ने जानी जल संयंत्र प्लांट की प्रणाली
नर्सिंग विद्यार्थियों ने जानी जल संयंत्र प्लांट की प्रणाली
चित्तौड़गढ़ | शास्त्रीनगरस्थित आईजी एजुकेशन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने गुरुवार को चित्तौडग़ढ़ जल संयंत्र प्लांट की प्रणाली के बारे में जाना। प्रशासक रामावतार शर्मा ने बताया कि नर्सिंग कोर्स में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने जिंक कॉलोनी के जल संयंत्र प्लांट के बारे में जाना। प्रिंसीपल विजयसिंह सावंत के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्लांट का भ्रमण किया और जल की शोधन प्रक्रिया को देखा जाना। जिंक कॉलोनी जल संयंत्र प्लांट की ओर से एडमिन सुरेशचंद्र मेनारिया ने जल संयंत्र प्लांट का भ्रमण करा पानी के घोसुंडा डेम से आने से लेकर उसके शोधन तक की प्रक्रिया एवं सप्लाई के बारे में बताया।