पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में आनंदम का आगाज

कॉलेज में आनंदम का आगाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणाप्रताप राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में गुरुवार को त्रिदिवसीय वार्षिक समारोह आनंदम-2015 का आगाज विविध प्रतियोगिताओं से हुआ।

उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप प्रधान सीपी नामधराणी थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आदित्येन्द्र राव ने की। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव थे। अतिथियों का स्वागत छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष हरीश बैरवा, महासचिव कैलाश मईडा ने किया। कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय विजेता एवं पीजी संकाय उप विजेता रही। इसी प्रकार चेयररेस में प्रथम ज्योति गोस्वामी, द्वितीय नीतू सोलंकी, तृतीय जूली चंद्रवंशी रही। समारोह में एबीवीपी के विभाग संयोजक अशोक रायका, जिला संयोजक रवि वीराणी ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. एलएल चूंडावत एवं आभार उपाचार्य डॉ. दिगराज शर्मा ने ज्ञापित किया। समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को एकलगान, देशभक्ति गान एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर स्वाइन फ्लू एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा वितरण भी किया जाएगा।

चित्तौड़गढ़ | महाराणाप्रताप पीजी कॉलेज में खिलाड़ियों से परिचय लेकर वार्षिक समारोह का शुभारंभ करते हुए अतिथि।