पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन पर रोती मिली बालिका

रेलवे स्टेशन पर रोती मिली बालिका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन पर आठ साल की एक बालिका रोती हुई मिली। आरपीएफ ने बालिका को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया है।

गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर आरपीएफ के कांस्टेबल मदनलाल को एक आठ साल की बालिका रोती हुई मिली। बालिका ने खुद का नाम तमन्ना बताते हुए कहा कि वह अपनी मां के साथ दो दिन पहले किला देखने आई थी लेकिन, उसकी मां उसे रेलवे स्टेशन पर ही छोड़कर चली गई। तमन्ना ने अपने पिता का नाम अहसान निवासी हिंडौन सिटी बताया। बालिका इससे ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे पाई। वह यह कहती रही कि उसने जब उसकी मां को किले पर और घूमने की बात कही तो उसकी मां यह कहते हुए छोड़ गई कि तू यहां पर रह और किला देखना, मैं जा रही हूं। जीआरपी थाना प्रभारी डीसी उपाध्याय के निर्देशन में हेड कांस्टेबल चांदमल चंदेल उसे लेकर पंचवटी स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय ले गए। समिति सदस्य मंजू जागेटिया, शंकरलाल गगरानी सहित अन्य ने भी बालिका से बात की। लेकिन वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सकी। बालिका को बाल कल्याण समिति ने अपने संरक्षण में ले लिया है। आरपीएफ समिति सदस्य बालिका के माता-पिता को ढूंढने में जुट गए हैं।

चित्तौड़गढ़ | रेलवेस्टेशन पर लावारिस मिली बालिका से पूछताछ करते हुए बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी।