महिलाओं की संगोष्ठी 14 को
चित्तौड़गढ़ | विविधसंस्थाओं से जुड़ी महिलाओं की संगोष्ठी 14 फरवरी दोपहर तीन बजे ऋतुराज वाटिका में होगी। नारी शक्ति मंच की संयोजिका शशि सनाढ्य ने बताया कि मीटिंग में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा की जाएगी। इसमें पूर्व नगर निगम मेयर रजनी डांगी, मंच की प्रांत संयोजिका वीना सनाढ्य एवं राधिका विचार व्यक्त करेंगी।