चित्तौड़गढ़ | राजस्थानरोडवेज प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति जयपुर के आह्वान पर 18 एवं 19 फरवरी को रोडवेज मुख्यालय जयपुर में धरना दिया जाएगा। समिति शाखा अध्यक्ष अमृतलाल महता एवं सहायक सचिव राजमल शर्मा ने उक्त धरने में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से शामिल होने का आह्वान किया है।