- Hindi News
- डीपीसी के लिए डीडी से मिला प्रतिनिधिमंडल
डीपीसी के लिए डीडी से मिला प्रतिनिधिमंडल
तृतीयश्रेणी से द्वितीय श्रेणी में जारी हुई पदोन्नति सूचियों में विसंगतियों को दूर करने के संबंध में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद व्यास के नेतृत्व में उपनिदेशक माध्यमिक भरत मेहता से मुलाकात की।
जिला मंत्री रमेशचंद्र पुष्करना ने बताया कि उक्त पदोन्नति सूची में कई पात्र शिक्षक वंचित रह गए। पदस्थापन में भी स्थानीय ब्लाक में पद रिक्त होते हुए भी दूरस्थ स्थानों पर लगाया गया है। प्रतिनिधि मंडल में विभाग संगठन मंत्री हीरालाल लौहार, सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत शामिल थे। इसी संबंध में दूसरा प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री से अजमेर में मुलाकात करने के लिए रवाना हुआ। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने सीईओ को ज्ञापन सौंपकर पंचायतीराज के माध्यम से वर्ष 2012 में नियुक्त शिक्षकों को नियमित वेतन शृंखला एवं स्थायीकरण की मांग की।