पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर विकास के लिए 123 करोड़ का किया प्रावधान

शहर विकास के लिए 123 करोड़ का किया प्रावधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद बोर्ड चित्तौड़गढ़ की पहली मीटिंग गुरूवार को आयोजित हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 123 करोड़ 81 लाख 65 हजार रुपए का बजट पारित किया गया। इसमें 22 करोड़ रुपए से ज्यादा की सड़कों समेत 35 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च होंगे।

सभापति सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नगर परिषद के सभा भवन में हुई मीटिंग की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ शुरूआत की गई। मीटिंग में पहुंचे विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का स्वागत किया गया। विधायक ने सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों को राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया। सभापति सुशील शर्मा ने वर्ष 2014-15 के संशोधित बजट को सदन के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके बाद दूसरे प्रस्ताव के रूप में वर्ष 2015-16 के वार्षिक बजट 123 करोड़ रुपए की स्वीकृति का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए घर-घर कचरा संग्रहण करने की राज्य सरकार की योजना की क्रियान्विति का प्रस्ताव भी लिया गया। इसके तहत शहर में प्रायोगिक स्तर पर किसी एक क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों के मकानों से भिन्न-भिन्न प्रकार से राशि वसूल कर घर-घर कचरा संग्रहण किया जाएगा। इसके अलावा शहर की सफाई, रोशनी व्यवस्था के लिए रोड स्वीपिंग मशीन, मोबाइल टाॅयलेट, ट्रैक्टर, कंटेनर, जेसीबी, डंपर, बोलेरो जीप, पे-लोडर, स्काई लिफ्ट अादि नए वाहन खरीदने का भी प्रस्ताव लिया गया। आगामी वर्ष में विभिन्न वार्डों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के लिए 15.50 करोड़ रुपए के व्यय की स्वीकृति बोर्ड द्वारा दी गई। अंतिम प्रस्ताव में नगर परिषद की कार्य व्यवस्था संचालन के लिए विभिन्न अनुभागों द्वारा किए जाने वाले वार्षिक अनुबंध की निविदाओं की स्वीकृति बोर्ड द्वारा दी गई। आयुक्त महावीरसिंह सिसोदिया, एक्सईएन प्रदीप गर्ग भी मौजूद थे।

मुखर्जी नगर की आय से होगा महेशपुरम का विकास

नगरपरिषद की महत्वपूर्ण आवासीय योजना श्यामाप्रसाद मुखर्जीनगर की क्रियान्विति का प्रस्ताव मीटिंग में रखते हुए सभापति शर्मा ने बताया कि सस्ते एवं सुलभ आवास उपलब्ध कराने के लिए 198 प्लॉट के पहले चरण में आबंटन आम नीलामी से किए जाएंगे। पार्षद महेंद्रसिंह मेड़तिया ने पहले महेशपुरम आवासीय योजना के विकास की बात कही। इस पर सभापति शर्मा ने मुखर्जीनगर योजना से होने वाली आय से महेशपुरम के विकास की बात कही।

परिषदकर्मचारी पार्षद कर सकेंगे फ्री कॉल

परिषदसभापति, उपसभापति, आयुक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही 45 वार्डों के पार्षद एक दूसरे से मोबाइल फोन पर निःशुल्क बात कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल कंपनी से सीयूजी प्लान के अंतर्गत सिम कार्ड लेने का निर्णय लिया गया है। नगर परिषद कार्यालय में ईपीबीएक्स सिस्टम लगाने के लिए 22 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अंतर्गत कार्यालय के सभी कक्षों में इंटरकाॅम लगाए जाएंगे। नगर परिषद कार्यालय परिसर को वाई-फाई जोन बनाने का प्रस्ताव भी बोर्ड द्वारा लिया गया।

श्रद्धांजलि:मीटिंगके अंंत में सड़क हादसे में दिवंगत जैन साध्वी को सदन की ओर से श्रद्वांजलि दी गई।

चित्तौड़गढ़ | बोर्डमीटिंग को संबाेधित करते सभापति, साथ में मौजूद विधायक आक्या।

चित्तौड़गढ़ | नगरपरिषद की गुरुवार को आयोजित बोर्ड मीटिंग में चर्चा करते हुए पार्षदगण।

पार्षद सुरेश झंवर ने प्रतापनगर के झंझेरिया तालाब के सौंदर्यीकरण करने पिकनिक स्पॉट बनाने का प्रस्ताव रखा। भोलाराम प्रजापत ने शहर में स्वाइन फ्लू के मद्देनजर सफाई व्यवस्था में सुधार समेत चामटीखेड़ा चौराहे का नामकरण श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने तथा शहर के सभी वार्डों में गमी के दौरान महिलाओं के स्नान के लिए स्नानघर बनाने का प्रस्ताव रखा। नवीन पटवारी ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी कॉलोनी काटने से पहले 100 फीट रोड बनाने वार्डों में सहायक जमादार के काम पर निगरानी की बात कही। सुधीर जैन ने शास्त्रीनगर चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करने मोबाइल टायलेट उपलब्ध कराने की बात कही। चंद्रप्रकाश देवनानी ने पार्क का नाम शहीद हेमू कालानी के नाम पर करने शैलेंद्र झंवर ने वार्डों में सामुदायिक भवनों की किराए की दरें निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा। विजय चौहान ने पार्कों की हालत सुधारने की मांग करते हुए सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। उपसभापति भरत जागेटिया, पार्षद कैलाश पंवार, मनीष मीणा ने भी विचार रखे।