- Hindi News
- छोटे स्टेशनों के ठहराव नहीं होंगे समाप्त
छोटे स्टेशनों के ठहराव नहीं होंगे समाप्त
छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज बना रहेगा। यह आदेश बुधवार को मंडल रेल प्रशासन को मिल गया।
रेल बजट के दौरान रेल मंत्रालय ने तय किया था कि जिन स्टेशनों पर कमाई नहीं है, वहां एक अक्टूबर से एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज बंद कर देंगे। मंडल में करीब 46 ऐसे छोटे स्टेशन हैं, जहां एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज हैं। इनमें से 35 से अधिक स्टेशनों से इन ट्रेनों से रेलवे को आपेक्षित राजस्व नहीं मिलता। इस कारण इन स्टेशनों से एक अक्टूबर को एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज खत्म होना था। सीनियर डीसीएम दिब्बांजन रॉय ने बताया एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज यथावत रखने के आदेश बुधवार को आए हैं। आगामी आदेश तक स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
इसलिएखत्म हो रहे थे स्टॉपेज: एक्सप्रेसट्रेन के एक स्टेशन पर दो मिनट स्टॉपेज में 4376 से 5396 रुपए तक डीजल खर्च आता है। रेलवे ने तय किया था कि अगर स्टेशन से औसत कमाई 7400 रोजाना नहीं होती है तो वहां स्टॉपेज बंद होना चाहिए। यह खर्च बचने से रेलवे को घाटे से उबारने में मदद करेगा। इधर, रेल मंत्री ने भी 16 जुलाई को कहा था कि पूर्व सांसदों की अनुशंसा पर शुरू किए एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को शीघ्र समाप्त किया जाएगा।
इसकारण वापस लिया निर्णय: स्टॉपेजखत्म करने के निर्णय का मंडल में जगह-जगह विरोध हुआ। क्षेत्रीय सांसदों ने भी विरोध के समर्थन में आवाज उठाई। सांसदों का तर्क था लोगों को असुविधा होगी और सरकार की बदनामी होगी कि आते ही रेल सुविधा छीन ली।
अंतिमसप्ताह में बढ़ेगा ठहराव: रेलवेद्वारा अजमेर-रतलाम रेल खंड के चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दे रखा है। इनकी समय सीमा 30 सितंबर को समाप्त हो रही है। इन ट्रेनों में इसके बाद के आरक्षण भी बंद हो गए है। रेलवे इनका ठहराव इस माह के अंतिम सप्ताह तक बढ़ा देगा।