मंदिर की रखी आधारशिला
आममेवाड़ सालवी समाज की ओर से मातृकुंडिया में बाबा रामदेव मंदिर की आधारशिला स्वामी रामप्रकाशाचार्य एवं योग गुरु संत शुकदेव प्रसाद वैष्णव उत्तम आश्रम आचार्यपीठ जोधपुर के सानिध्य में विवि-विधान से रखी गई।
मंदिर ट्रस्ट महासचिव उदयलाल सालवी ने बताया कि अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष देवीलाल झांझर ने की। चौखला अध्यक्ष हजारीलाल बांसड़ा, गोकुल लाल मांझावास , मदनलाल रुद, पूर्व अध्यक्ष बक्षुराम सालवी खारखंदा, रामलाल सालवी राशमी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। समारोह में समाज सुधार संबंधी प्रस्ताव, बाल विवाह, मृत्यु भोज बंद करने, बालक-बालिकाओं को अधिक से अधिक पढ़ाने तथा दानदाताओं से राशि एकत्रित कर शीघ्र मंदिर निर्माण का समाज के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया।