पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़े के विवाद में झगड़ा, आठ घायल

बाड़े के विवाद में झगड़ा, आठ घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पारसोली/चित्तौड़गढ़

पारसोलीथाना क्षेत्र के सगजी का खेड़ा गांव में बाड़े को लेकर चल रहे विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए, इसमें एक ही गुट की दो महिलाअों समेत आठ लोग घायल हो गए।

सगजी का खेड़ा में बाड़ा खरीदने को लेकर रैबारी समाज के दो गुटों में विवाद चल रहा है। सोमवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इससे सात-आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पारसोली अस्पताल में लाकर प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में सगजी का खेड़ा निवासी हरिराम पुत्र भूराजी रायका, शंभूलाल पुत्र भभूता रायका, केसरबाई प|ी रणजी रायका, लादूलाल पुत्र हरिराम रायका, छोटूलाल पुत्र हरिराम रायका, प्रहलाद पुत्र हरिराम रायका तथा सजनी प|ी प्रहलाद रायका चित्तौड़गढ़ श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पारसोली थाने से एएसआई नारायणलाल अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।

यहविवाद है झगड़े की जड़ : पारसोलीथानाधिकारी बहादुरमल देवड़ा ने बताया कि सगजी का खेड़ा गांव के गंगाराम रैबारी ने अपना बाड़ा कुछ समय पहले वहीं के राजाराम रैबारी को बेच दिया था। गंगाराम के परिवार के ही छग्गु रैबारी को यह सौदा पसंद नहीं आया। इसके चलते उसने राजाराम रैबारी को बाड़े पर कब्जा नहीं करने दिया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचने पर पारसोली थाने में गंगाराम का बाड़ा वापस छग्गु रैबारी को देकर राजाराम के पैसे वापस लौटाने का फैसला किया गया। इसी विवाद के चलते सोमवार को झगड़ा हुआ।

चित्तौड़गढ़ | हमलेमें घायल वृद्ध के अस्पताल में बयान लेते हुए पुलिसकर्मी।

पुलिस पर लगाया देर से पहुंचने का आरोप

चित्तौड़गढ़अस्पताल पहुंचे घायलों ने बताया कि बाड़े को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आठ-दस दिन पहले भी पुलिस ने झगड़े पर कार्रवाई की थी। सोमवार को उनके परिजन खेत पर गए तो पीछे से घर पर हमला कर दिया। इसकी सूचना पारसोली थाने में दी गई, लेकिन पुलिस तीन घंटों तक भी नहीं पहुंची। इस पर वे लोग खुद के ट्रैक्टर में ही चित्तौड़गढ़ पहुंचे। यहां पहले एसपी ऑफिस पहुंचे, जहां से उन्हें अस्पताल भेजा गया।