पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवा बादलों से बढ़ी ठिठुरन

हवा बादलों से बढ़ी ठिठुरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरभारत से रही ठंडी हवाओं तथा आसमान में बादलों के डेरे से इस मौसम में पहली बार दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। शनिवार रात न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री तक पहुंच जाने से यह मौसम की सबसे सर्द रात रही। हालांकि रविवार रात तापमान में फिर से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई, पर सर्द हवा बादलों के कारण ठिठुरन रहीं और सोमवार दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ।

रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री था। शनिवार रात तक इसमें करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट गई। रात में ठंडी हवा के साथ ठिठुरन एकदम से बढ़ गई। सोमवार को सुबह से आसमान में सूरज बादलों के बीच लुकाछीपी का दौर चलता शुरू हो गया, जो पूरे दिन चलता रहा। इसके कारण अधिकत तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने से लोग ऊनी गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। जब-जब धूप खिली, लोगों को राहत महसूस हुई, लेकिन शाम को ठंड ने फिर प्रभाव दिखा दिया।

रबीकी फसलों को चाहिए और तेज ठंड

डूंगला| दोदिन से हवा बादलों के कारण भले सर्दी लग रही है, पर फिर भी दिसंबर में जैसी ठंड पड़नी चाहिए, वैसी इस बार नहीं दिख रही है। इससे किसानों को रबी की पैदावार कम होने की चिंता सताने लगी है। किसानों के अनुसार रबी फसल बोने के समय ठंड अच्छी पडती है तो फसल अच्छे अंकुरण के साथ अच्छी जमती हैं। इस वर्ष कम ठंड से अंकुरण में काफी समस्या आई। यदि अब भी ठंड का असर कम रहा तो पैदावार में काफी गिरावट होगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी और उत्तर भारत से रही हवा के कारण सर्दी बढ़ रही है। यह स्थायी नहीं है। संभवतया 11 12 दिसंबर तक गुजरात में चक्रवात बनेगा। इस कारण आसमान में बादल छाएगे। दो-तीन दिन तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

खान-पान के साथ सेहत का रखें खास ध्यान

ठंडका मौसम अच्छा होता है, लेकिन इसमें नुकसान भी है। बच्चों, बुजुर्गों, दमा हदय रोगियों को पूरा एहतियात बरतना चाहिए। ठंड से बचाव के लि इनर, स्वेटर पहने। ठंड में सूखे मेवे के लडडू, फल्ली दाने, गुड़ का सेवन फायदेमंद रहता है। त्वचा को शुष्क नहीं होने दे। नारियल तेल का उपयोग करें। विटामिन ए, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

चित्तौड़गढ़ | शहरमें सोमवार को अधिकांश समय बादल छाए रहे। प्रताप सर्कल चौराहे का नजारा।

इस तरह घट