विद्युत चौपाल में होगी समस्याएं दूर
चित्तौड़गढ़. एवीवीएनएलकी ओर से मंगलवार को कई जगहों पर विद्युत चौपालें आयोजित होंगी। एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मीरानगर एलडी, पांडोली आरईसी, बेगूं के रायती, गंगरार के सोनियाणा, रावतभाटा के कुआखेड़ा, भिचोर घटियावली में स्थित 33-11 केवी जीएसएस पर सुबह 10 बजे से विद्युत चौपाल आयोजित कर उपभोक्ताओं के बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
निम्बाहेड़ा| एक्सईएनजीके पारीख ने बताया कि मंगलवार को जलिया, जावदा, मांगरोल, खेरमालिया , डूंगला एवं भादसोड़ा जीएसएस पर विद्युत चौपालें आयोजित होगी।