ट्रक पलटने से ड्राइवर घायल
चित्तौड़गढ़ | कोटाफोरलेन पर बस्सी मार्ग स्थित आंवलहेड़ा चौराहा के पास सोमवार दोपहर जौ की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया, जिससे ड्राइवर घायल हो गया। उत्तरप्रदेश से मध्यप्रदेश की ओर जौ ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आंवलहेड़ा चौराहा के पास पलट गया। इससे अंदर भरी बोरियां डिवाइडर तथा सड़क पर बिखर गई। ड्राइवर यूपी निवासी प्रेमसिंह घायल हो गया।