पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाद विवाद में मेजबान प्रथम

वाद-विवाद में मेजबान प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणाप्रताप पीजी कॉलेज में संभाग स्तरीय अंतरमहाविद्यालयी साहित्यिक प्रतियोगिता सोमवार को हुई। इसमें पीजी कॉलेज ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता संयोजक डॉ. केएस कंग ने बताया कि सोशल मीडिया का युवा वर्ग पर प्रभाव विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज चित्तौडग़ढ़ की छात्रा कुसुम त्रिपाठी ने प्रथम एवं मोहम्मद अब्बास ने दूसरा स्थान तथा राजकीय निम्बाहेड़ा कॉलेज की छात्रा पूजा बाथरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार काव्यपाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय कॉलेज बांसवाड़ा के आसिफ खान, मीरा गर्ल्स कॉलेज उदयपुर की भव्यता चौहान ने दूसरा एवं कन्या कॉलेज चित्तौड़ की अंशु शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में बांसवाड़ा राजकीय कॉलेज की टीम ने प्रथम, पीजी चित्तौड़ टीम ने दूसरा एवं राजकीय कॉलेज मंडफिया टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आदित्येन्द्र राव ने की। प्रतियोगिता निर्णायक एमएल डाकोत, लक्ष्मण व्यास एवं नंदकिशोर भट्ट ने सुझाव दिए। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष हरीश बैरवा, महासचिव कैलाश मईडा, संकाय सदस्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. गुणवंती मल्होत्रा, डॉ. भारती वीरवाल, डॉ. संदीप शर्मा एवं डॉ. राजेंद्र सिंघवी मौजूद थे। संचालन डॉ. राजेश चौधरी डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने किया।

चित्तौड़गढ़ | वाद-विवादप्रतियोगिता में बोलते हुए वक्ता मंचासीन अतिथि।