पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिप पंस सदस्य के चुनाव ईवीएम से होंगे

जिप पंस सदस्य के चुनाव ईवीएम से होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेमाह प्रस्तावित पंचायतीराज चुनाव में सरपंच वार्ड पंच चुनाव तो मतपत्रों के जरिये ही होंगे, लेकिन जिला परिषद पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग से सोमवार शाम इस तरह के निर्देश मिलते ही जिला निर्वाचन विभाग ने राहत महसूस करने के साथ ही इसके लिए आवश्यक तैयारी भी शुरू कर दी है।

अब तक पंचायतीराज का पूरा चुनाव डाक मतपत्रों की जरिये कराने की बात से प्रशासन चिंतित था। प्रशासन ने स्टोर में पड़ी मतपेटियों को तैयार कराने का कार्य शुरू कर दिया था। इसी बीच सोमवार शाम निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन विभाग को सूचना दी कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ईवीएम से होंगे। सरपंच और वार्डपंच चुनाव की प्रक्रिया पूर्व की तरह मत पत्रों से ही होगी। पंचायतीराज चुनाव को सुचारु संपादन के लिए सोमवार को प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी प्रभारी लिपिक नियुक्त कर दिए गए। ओवरआल प्रभारी अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशासन होंगे। संबंधित अधिकारियों की मीटिंग मंगलवार शाम होंगी।

^मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन विभाग को प्राप्त पत्र में लिखा गया कि ईवीएम के लिए कंट्रोल और बेलेट यूनिट उपलब्ध कराई जाए। इसकी सूचना जिला निर्वाचन विभाग को भी मिल गई है। जिले में जिला परिषद और पंस सदस्य पद के लिए चुनाव ईवीएम से होंगे। डा.रौनकबैरागी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी

चित्तौड़गढ़ | ईवीएमसे पहले इस तरह करेंगे डाटा डिलीट। (फाइलफोटो)

पहले सरकार ने 16 जिलों में ईवीएम से पंचायत चुनाव कराने का एलान किया था। अब इसमें चित्तौडगढ जिला भी शामिल कर दिया गया। जिले में ईवीएम से चुनाव की संभावना तलाशने के लिए गहन मंथन में यह बात सामने आई कि जिला परिषद के 25 वार्डों 173 पंस सदस्यों के चुनाव के लिए करीब 900 से 950 बूथ होंगे, जबकि लोकसभा चुनाव में 1388 बूथ थे। लोकसभा चुनाव के छह माह पूरे होने के कारण अब इसके डाटा डिलीट किए जा सकेंगे। इस कारण सभी बूथों के साथ रिजर्व प्रशिक्षण के लिए भी ईवीएम उपलब्ध रह सकेगी। तीन नगर निकाय चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम सुरक्षित रह सकेगी।

सरपंच वार्ड पंच के चुनाव मतपत्रों से ही होंगे

यह होगा फायदा

जिलापरिषद और पंस सदस्यों के चुनाव ईवीएम से कराने पर सबसे अधिक सुविधा मतगणना में रहेंगी। परिणाम जल्द जाएंगे। कोई मत खारिज नहीं होगा। मतदान दल वोट