पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के लिए स्वैच्छिक भार वृद्धि योजना

किसानों के लिए स्वैच्छिक भार वृद्धि योजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतनिगम ने किसानों के लिए स्वैच्छिक भार वृद्वि योजना शुरू की है। इसके तहत निगम 10 से 12 दिसंबर तक विशेष शिविर भी लगाएगा। एवीवीएनएल एक्सईएन एसकेसिंह ने बताया कि पानी का स्तर नीचे जाने के कारण खेत में ट्यूबवैल लगाने पर किसानों की विद्युत मोटर का भार बढ़ जाता है। सतर्कता जांच के तहत उपभोक्ता से पांच हजार रुपए प्रति हॉर्स पावर के तहत भारी भरकम जुर्माना राशि वसूलने का प्रावधान है। इससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसे देखते हुए निगम ने स्वैच्छिक भार वृद्वि योजना लागू की है। अब मात्र 200 रुपए प्रति हॉर्स पावर जमा कराकर किसान अपने बढ़े विद्युत भार को स्वीकृत करा सकता है। किसानों को असुविधा नहीं हो विद्युत निगम कार्यालय में अनावश्यक चक्कर लगाना पड़े। इसके लिए यह योजना बनाई गई। बिना फाइल लगाए मात्र प्रार्थना पत्र पर स्वीकृत भार बढाने की कार्रवाई हो सकेगी। मात्र स्वीकृत भार बढाने की बात लिखकर हस्ताक्षर कर प्रार्थना पत्र एईएन कार्यालय में दिए जा सकेंगे। दस से 12 दिसंबर तक विशेष शिविर होंगे। सिंह ने किसानों से अपील की कि बिना किसी संकोच के एईएन कार्यालय में पहुंच कर भार को नियमित कराकर अनावश्यक भारी भरकम जुर्माना राशि से बचे।

करंट नापने की मशीन से चल जाता है सब पता

एक्सईएनएसकेसिंह ने बताया कि विद्युत मोटर के बढे हुए भार को छिपाने की कतई जरूरत नहीं है। यह छिपने वाली चीज नहीं है। टोंग टेस्टर से करंट नापने पर और मीटर में भी पता चल जाता है कि यह मोटर कितने एचपी की मोटर है। इसलिए किसान विद्युत निगम कार्यालय में पहुंच कर इस छूट योजना के तहत बहुत कम राशि जमा कराकर अपनी विद्युत मोटर का बढा हुआ भार नियमित कराकर योजना का लाभ उठाए। मौके पर ही जमा राशि की रसीद दी जाएगी।