- Hindi News
- घटिया निर्माण तो संस्था प्रधान पर गिरेगी गाज
घटिया निर्माण तो संस्था प्रधान पर गिरेगी गाज
राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में निर्माणाधीन कार्यों में यदि घटिया निर्माण हुआ तो, संबंधित स्कूल का संस्था प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा भाणुजा एवं निकुंभ स्कूलों में निर्माण की जांच के लिए शिक्षा विभाग ने कमेटी बना दी है। मंगलवार को तकनीकी अधिकारी इस निर्माण की जांच करेंगे।
दैनिक भास्कर में निर्माण तो चला दिए, सूचना नहीं लगाई शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ। इस मामले को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। डीईओ माध्यमिक मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों की अब प्रभावी मानिटरिंग होगी। जिले के सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण के दौरान इस बात को देखें कि जी-शिड्यूल के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण काम हो रहा है या नहीं। गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही सूचना करें। इस निर्देश के बाद भी यदि कोई शिकायत मिलेगी तो, संबंधित संस्था प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीईओ ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी बीईईओ की मीटिंग में भी इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की प्रभावी मानिटरिंग के लिए अभियान के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं रमसा के निर्माण कार्यों के लिए लगाए गए सर्व शिक्षा अभियान के कनिष्ठ अभियंताओं को अपने से संबंधित ब्लाकों में निरंतर मानिटरिंग के लिए पाबंद किया है। इसके अलावा सतत अवलोकन के लिए एसडीएम, तहसीलदारों, विकास अधिकारी, बीईईओ एवं माध्यमिक शिक्षा के नोडल प्रभारियों को स्कूलों में स्वीकृत निर्माण कार्यों की सूचना भिजवा दी है। एडीपीसी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अभियान के एईएन एवं जेईएन निकुंभ एवं भाणुजा में उक्त निर्माण कार्यों की जांच के लिए जाएंगे।
निर्देश
भास्कर
घटिया हो तो तुड़वाएं
डीईओने बताया कि सभी संस्था प्रधानों को यह भी पाबंद किया है कि अपने स्कूल में घटिया निर्माण का अंदेशा लगे तो, अभियान में नियुक्त अभियंताओं से जांच कराएं तथा गड़बड़ी पाए तो, तत्काल तुड़वाएं। इसके साथ ही संबंधित ठेकेदार का उक्त निर्माण का भुगतान रोका जाए।
निर्माण कार्य की जांच के लिए कमेटी बनाई, आज होगा निरीक्षण