- Hindi News
- राष्ट्रीय लोक अदालत में 2668 प्रकरण निस्तारित
राष्ट्रीय लोक अदालत में 2668 प्रकरण निस्तारित
राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष रामेश्वर व्यास के निर्देशानुसार एक से छह दिसंबर तक चित्तौड़गढ़ न्याय क्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 2668 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रमांक एक राजेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत में दीवानी के 121, फौजदारी के 527, राजस्व न्यायालय के 732, उपभाेक्ता से संबंधित 82, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 116 तथा बैंकों के 53 प्रकरणों में कुल 21.30 लाख रुपए पर राजीनामा होने के साथ ही 2668 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना के प्रकरणों में दो करोड़ नौ लाख 90 हजार 500 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। आयोजन में कलेक्टर वेद प्रकाश, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्रसिंह मेड़तिया ने सहयोग दिया। राष्ट्रीय लोक अदालत के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश रामेश्वर व्यास ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पक्षकारों एवं न्यायिक कर्मचारियों का आभार जताया।