पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला परिषद ने जारी की टीएफसी से स्वीकृति

जिला परिषद ने जारी की टीएफसी से स्वीकृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजचुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व जिले की सबसे बडी पंचायत की ओर से ग्रामीण विकास के लिए धन रिलीज करने में तत्परता दिखाई जा रही है। जिप ने एसएफसी योजना में सवा करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां जारी की हैं।

जिला प्रमुख सुशीला जीनगर उप जिला प्रमुख मिठूलाल जाट की अनुशंषानुसार जिला परिषद पंचायत प्रकोष्ठ ने सोमवार को राज्य वित्त आयोग चतुर्थ एसएफसी योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए कुल 51 कार्यों के लिए एक करोड़ 27 लाख 50 हजार के जनोपयोगी संबंधी कार्यों की स्वीकृतियां जारी कर दी। यह स्वीकृति जिला परिषद सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावानुसार जारी की गई हैं। मुख्य तौर पर गांवों में पेयजल, सड़क, सीसी रोड, ग्रामीण स्वच्छता, नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। जिला परिषद निर्बंध योजना में राशि गांवों के लिए जारी करेगी। उल्लेखनीय है कि चार दिसंबर को भी जिला प्रमुख जीनगर उपजिला प्रमुख जाट की अनुशंषा पर चालू वित्तीय वर्ष के लिए एक करोड़ 18 लाख से अधिक राशि पेयजल संबंधी कार्यों की स्वीकृित दी थी।