भीड़ हो रही थी बेकाबू
पुलिस चौकी में काटनी पड़ी खाद की पर्चियां
रबीफसल के दौरान उत्पन्न खाद संकट को लेकर सोमवार को कृषि आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिले में खाद की की स्थिति जानी। इसमें बताया गया कि रबी की कुल डिमांड की तुलना में अभी तक जिले में एक चौथाई खाद ही आबंटित हो पाया। हालांकि अब लगातार खाद की खपत होने की जानकारी भी दी गई।
विभाग के अनुसार रबी फसल की बंपर बुवाई के कारण खाद की भारी कमी सामने रही है। किसान खाद लेने के लिए जिला, उपखंड मुख्यालय सहित गांवों में जीएसएस और अधिकृत डीलरों के चक्कर काट रहे हैं। जैसे ही कहीं खाद पहुंचने की भनक मिलती है, कुछ ही देर में किसानों की लाइन लग जाती है। सोमवार को विभाग के कमिश्नर कुलदीप रांका ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये खाद की स्थिति के बारे में कृषि उपनिदेशक विस्तार श्रीकांत अग्निहोत्री से जानकारी ली। अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में रबी फसल के दौरान कुल आवश्यक 60 हजार मैट्रिक टन की तुलना में अभी तक 15 हजार खाद का आबंटन हो पाया है। रांका ने शीघ्र ही और अलग-अलग स्तर पर और आबंटन करने की जानकारी देते हुए व्यवस्था में सुधार के संबंध में निर्देश भी दिए। अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में 2268 एमटी खाद की रैक पहुंच गई और और 925 मैट्रिक टन खाद और पहुंच रहा है। भीलवाड़ा और उदयपुर में लगने वाली रैक से भी इस जिले को खाद आबंटन होगा।
किसानोंसे की अपील
अधिकारियोंने किसानों से कहा कि जिले में खाद की इतनी अधिक कमी नहीं है, जितना हल्ला मच रहा है। किसान अपनी जरूरत के हिसाब से ही खाद लेने के लिए प्रयास करें। भंडारन के चक्कर में अन्य किसानों को दिक्कत रही है। जितनी खाद की जरूरत हो, उतना ही दे। सभी खाद एक तरह का ही होता है।
एक घंटे में ट्रक खाली
जाशमा.जीएसएसपर पहुंचा खाद भरा ट्रक एक घंटे में ही खाली हो गया। किसान लाइन में लगकर सीधे ट्रक से खाद ले जाने लगे। डीलर दिनेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में दो हजार बेग की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि रविवार को दैनिक भास्कर में जाशमा में खाद की किल्लत संबंधी समाचार प्रकाशित हुआ था।
अलसुबह लगी लाइनें
कनेरा.जीएसएसपर सुबह आठ बजे ही किसान कतार में खड़े होकर खाद के लिए इंतजार करने लगे। जैसे ही गाड़ी पहुंची, किसानों में खाद लेने के लिए होड़ मच गई। एक ट्रक में आए 850 कट्टे कुछ ही देर में वितरित हो गए।