पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई के लिए सभापति ने ली जमादारों की मीटिंग

सफाई के लिए सभापति ने ली जमादारों की मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | नगरपरिषदका नया बोर्ड फिलहाल शहर में सफाई व्यवस्था पर फोकस रखेगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।

नवनिर्वाचित सभापति सुशील शर्मा पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार सोमवार सुबह सवा दस से दोपहर सवा दो बजे तक नगरपरिषद में ही बैठे। उपसभापति भरत जागेटिया भी अपने चैंबर सभापति के साथ बैठे। पहले दिन विभिन्न शाखाओं में नियुक्त कार्मिकों से परिचयात्मक जानकारी ली। इससे पूर्व शर्मा ने सभी 45 वार्डों के लिए नियुक्त जमादारों की मीटिंग ली। उन्होंने जमादारों से उनके अधीन नियुक्त सफाई कर्मचारियों की रिपोर्ट देने को कहा।

इस सूची में जमादार के क्षेत्र के साथ अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नाम, कार्य स्थल संपर्क नंबर देने को कहा। सफाई कर्मचारियों के लिए आई कार्ड और फिर ड्रेस कोड की अनिवार्यता के संबंध में भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वे खुद, उपसभापति भरत जागेटिया सहित पार्षद और अधिकारी राउंड करेंगे। सफाई व्यवस्था में एवजी सिस्टम नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएं।