पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानी

अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | गंगरारक्षेत्र के सोनियाना से गांव बिंदोलिया के बीच डामरीकृत सड़क का काम ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ देने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बिंदोलिया के ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री युनुस खान के नाम कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि सोनियाना से बिंदोलिया तक तीन किलोमीटर लंबी डामरीकृत सड़क निर्माण की स्वीकृति हुई थी। पीडब्ल्यूडी के अधीन कार्यरत ठेकेदार ने लगभग आधा किलोमीटर का रास्ता जेसीबी मशीन से खोद दिया तथा आवश्यक गिट्टी आदि डाल दिए, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। काम अधूरा रहने से ग्रामीणों समेत मरीजों, प्रसूता महिलाओं को लाने-ले जाने में परेशानी होती है।