सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
भास्कर न्यूज . कन्नौज | शंभूपुरामें सावा चौराहा पर बल्कर की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। शंभूपुरा थाना प्रभारी दलपतसिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार को सावा की ओर से लौट रहे बल्कर ने राहगीर को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। करीब 40 साल की उम्र के उसके दाएं हाथ पर नानूराम लिखा हुआ था। सिर दाढ़ी के बाल बढ़े हुए थे। लाल रंग की जर्सी मटमैली पेंट पहने हुए था। शव को श्री सांवलियाजी सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है।
भादसोड़ा|थानाक्षेत्र में चित्तौड़गढ़-उदयपुर फोरलेन सड़क पर खोखरिया खेड़ी के पास कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रवीण टांक ने बताया कि खोखरिया खेड़ी निवासी लक्ष्मीबाई (50) प|ी घासीराम मेनारिया रविवार दोपहर भैंस चरा रही थी। दोपहर करीब एक बजे सड़क पार कर रही थी कि चित्तौड़गढ़ की ओर से आती कार ने लक्ष्मीबाई को चपेट में ले लिया। गंभीर घायल लक्ष्मीबाई मेनारिया को भादसोड़ा अस्पताल में लाने के बाद चित्तौड़गढ़ रैफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया।