चित्तौड़गढ़ | सदरथाना क्षेत्र के बाेजुंदा गांव में एक घर में घुसकर चोरों ने करीब एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर समेत नकदी चुरा ली। बोजुंदा निवासी सत्यनारायण सेन के घर में चोर घुसे और करीब तीन तोला सोना तथा आधा किलाे चांदी के जेवर समेत चार हजार रुपए चुरा लिए।