पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइनमैन ने की एईएन से मारपीट

लाइनमैन ने की एईएन से मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बस्सी / चित्तौड़गढ़

बस्सीकस्बे में सोमवार को अजमेर विद्युत वितरण निगम के एईएन के साथ लाइनमैन ने मारपीट कर दी। लाइनमैन जिला परिषद सदस्य का पति भी है।

सोमवार को बस्सी में नियुक्त एईएन भरत नामा ऑफिस पहुंचे। वहां क्षेत्र की शिकायतों का अंबार लगा हुआ था। ऑफिस में लाइनमैन बनवारीलाल मीणा मौजूद नहीं था। बनवारीलाल मीणा बस्सी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य विमला मीणा का पति भी है। बताया गया कि बनवारीलाल मीणा के विरूद्ध काम नहीं करने की शिकायतें लंबे समय से रही थी। इस पर एईएन भरत नामा ने बनवारीलाल को फोन कर शिकायतों के बारे में कहा तो उसने फोन पर ही अपशब्दों का प्रयोग किया। कुछ ही देर में लाइनमैन बनवारीलाल ऑफिस पहुंचा और एईएन नामा के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। हाथापाई के बीच नामा के साथ मारपीट भी हो गई। इस घटना के बाद कई लोग ऑफिस में जमा हो गए। बस्सी पुलिस भी पहुंची और समझाइश कर माहौल शांत करवाया। इधर, एईएन नामा लाइनमैन के बीच शाम को समझौता हो गया, जिससे थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया।