हल्का पड़ गया जिले में बरसात का दौर
बीतेदो दिन से नगर समेत जिले में बरसात का दौर हल्का पड़ने लगा है। इसके साथ ही बांध-तालाबों में भी पानी की आवक कुछ कम हुई है।
सोमवार सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में कुछ देर बादल छाए, लेकिन शाम को वापस धूप गई। नगर में दिन सूखा बीता, वहीं जिले में भी कहीं से बरसात के समाचार नहीं मिले। सोमवार सुबह तक जिले के डूंगला तहसील मुख्यालय पर छह तथा संदेसर तालाब पर पांच मिमी बरसात दर्ज की गई। इधर, बांध-तालाबों में से बड़गांव बांध का जलस्तर 10.10 फीट, बनाकिया का 9.24 तथा डोराई बांध का 22.50 फीट हो गया।
भूपालसागर| कस्बेमें सोमवार शाम पांच बजे से पौने एक घंटे तक रिमझिम मध्यम दर्जे की बरसात हुई। इससे सड़कों पर पानी बहने लगा।
छाने लगा कोहरा
चिकारड़ा.सोमवार सुबह कस्बे आसपास कोहरा छा गया। सुबह सात बजे तक कोहरे के कारण 150 मीटर से ज्यादा दूरी की वस्तु धुंधली दिखाई दे रही थी। बिजली के बल्ब भी दीपक की तरह दिखाई दिए। बताया गया कि कोहरे के कुछ दिन बाद निश्चित अवधि में बरसात नहीं हो तो पाला पड़ता है। इसके अलावा कोहरे को मानसून सीजन की समाप्ति के रूप में भी देखा जाता है।