पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक के बाहर से बाइक चोरी

बैंक के बाहर से बाइक चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें पन्नाधाय कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा के बाहर से सोमवार दोपहर एक बाइक पार हो गई। निम्बाहेड़ा में भी दो दिन पहले न्यायालय परिसर एक अन्य जगह से दो बाइक चोरी हो गई।

बैंक के फाइनेंस शाखा में कार्यरत कर्मचारी तीरथसिंह हाड़ा ने बताया कि वह दोपहर एक बजे एचडीएफसी बैंक के कोने पर बाइक खड़ी कर पहली मंजिल पर स्थित बैंक में गया था। दोपहर तीन बजे नीचे अाया तो बाइक गायब थी। इस संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी गई है।